वीरांगनाओं के सम्मान से समाज को मिलती है नई दिशा – आरुषि निशंक
भानियावाला में सम्मान समारोह में शहीद सैनिक परिजन, वीरांगनाएं, पूर्व सैनिक, महिलाएं, पर्यावरण प्रेमी व आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सम्मानित।
डोईवाला– स्पर्श गंगा अभियान के तत्वाधान में भानियावाला स्थित एक वेडिंग प्वाइंट में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि अभियान की राष्ट्रीय संयोजिका एवं अभिनेत्री आरुषि निशंक रहीं। समारोह में शहीद सैनिकों के परिजनों, वीरांगनाओं, पूर्व सैनिकों, महिलाओं, पर्यावरण प्रेमियों एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि आरुषि निशंक ने कहा कि शहीद परिवार, वीरांगनाएं और पूर्व सैनिक देश की शान हैं। उनका त्याग समाज को प्रेरणा देता है। महिलाओं के सम्मान और आत्मनिर्भरता से ही मजबूत समाज बनता है। पर्यावरण संरक्षण और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की भूमिका भी अत्यंत महत्वपूर्ण है।

प्रो. ममता कुंवर ने कहा कि
महिला सशक्तिकरण को नारे नहीं, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य और आत्मनिर्भरता से जोड़ना चाहिए। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता समाज की मजबूत रीढ़ हैं।
कार्यक्रम संयोजक पुरुषोत्तम डोभाल ने कहा कि स्पर्श गंगा अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ सामाजिक दायित्वों को सशक्त करना है। यह समारोह समाज में सम्मान और सेवा की भावना को बढ़ाने का प्रयास है।
समारोह में देशभक्ति, सम्मान और सामाजिक सरोकारों का भाव देखने को मिला।

इस दौरान पालिकाध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी, राजकुमार राज, मंगल सिंह, अनीता गुरुंग, कमांडर (से.नि.) एस.एस. माठरु, जगदीश प्रसाद गैरोला, प्रेम सिंह पम्मी, हरविंदर सिंह हंसी, मनोज नेगी, चंदा भिडोला, शीला देवी, वीर सिंह भंडारी, विनीता पैन्यूली, रीता नेगी, आशा खाती, मुन्नी देवी, संगीता देवी, दरबार बोरा, विनोद पाल सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी व सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।


