रेपोर्टर : आरती वर्मा,
आज भाजपा मंडल रानीपोखरी के सम्मानित अध्यक्ष अरुण शर्मा की अध्यक्षता में मंडल के सभी शक्ति केन्द्रो के प्रत्येक बूथ पर भारतीय जन संघ के संस्थापक,देश की एकता व अखण्डता के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले अभिजात देशभक्त,महान शिक्षाविद एवं महान चिंतक परम श्रद्धेय श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर धूप,दीप,माल्यार्पण एवं श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनको एवं उनके विचारों को याद किया गया।
इसी क्रम में रानीपोखरी शक्ति केंद्र के बूथ संख्या 184 एंव 185 में मंडल अध्यक्ष एवं कार्यक्रताओं द्वारा डा. मुखर्जी के चित्र पर धूप,दीप एवं श्रद्धा सुमन अर्पित किये गये। इस मौके पर मुख्य वक्ता एवं मंडल के अध्यक्ष अरुण शर्मा के द्वारा उनके संबोधन में डॉ. मुखर्जी के त्याग समर्पण एवं विचारों को विस्तार से कार्यकर्ताओं से साझ किया गया। मंडल के मीडिया प्रभारी मनोज शर्मा ने भी अपने वक्तव्य में कहा कि हमें भी डा. मुखर्जी के विचारों और आदर्शो का अनुपालन करते हुए उन्ही की भांति भाजपा एवं संगठन को सशक्त करने में अपना शत प्रतिशत योगदान देना होगा।
इस इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष एवं कार्यक्रताओं द्वारा एक नीम के पौधे का भी रोपण किया गया। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष के साथ भाजपा के वरिष्ठ कार्यक्रता नवीन जमवाल,चांद खान,विक्रम भंडारी,पूरन सिंह पुंडीर,जीवन चौहान,मनोज शर्मा,संदीप भट्ट,पंकज नेगी,अभिषेक कृषाली,राजेश कुमार,रामकिशन शर्मा,संगीता बहुगुणा,मंजू बहुगुणा एवं अनेक ज्येष्ठ एवं श्रेष्ठ कार्यक्रता सम्मिलित हुए।