By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Bebak NewsBebak News
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: नशे के हॉटस्पॉट क्षेत्रों की जीआईएस मैपिंग कर प्रभावी कार्रवाई के निर्देश…
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Bebak NewsBebak News
Aa
  • उत्तराखंड
  • आस्था
Search
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Bebak News > Blog > उत्तराखंड > नशे के हॉटस्पॉट क्षेत्रों की जीआईएस मैपिंग कर प्रभावी कार्रवाई के निर्देश…
उत्तराखंड

नशे के हॉटस्पॉट क्षेत्रों की जीआईएस मैपिंग कर प्रभावी कार्रवाई के निर्देश…

Aarti Verma
Last updated: 2026/09/09 at 12:29 PM
Aarti Verma
Share
3 Min Read
SHARE

 

नशा मुक्त समाज के लिए विभागीय समन्वय से चलाएं व्यापक जनजागरूकता अभियानः एडीएम 

नशे के हॉटस्पॉट क्षेत्रों की जीआईएस मैपिंग कर प्रभावी कार्रवाई के निर्देश

देहरादून : 09 सितंबर, 2026, जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान के निर्देशों के अनुपालन में अपर जिलाधिकारी प्रशासन स्मृता परमार की अध्यक्षता में एनडीपीएस एक्ट, 1985 में वर्णित प्राविधानों/नियमों के अंतर्गत अफीम खस-खस एवं पोस्त की खेती तथा ड्रग्स के उपयोग को पूर्णतः रोकने एवं संबंधित क्रियान्वयन के संबंध में जिला स्तरीय समिति (एनकॉर्ड) की बैठक अपर जिलाधिकारी कार्यालय कक्ष में आयोजित की गई।

बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को मादक पदार्थों के अवैध कारोबार एवं नशे के बढ़ते प्रचलन पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नशा केवल कानून-व्यवस्था से जुड़ा विषय नहीं है, बल्कि समाज, विशेषकर युवा पीढ़ी के भविष्य से जुड़ी गंभीर चुनौती है। इसके लिए प्रवर्तनात्मक कार्रवाई के साथ-साथ व्यापक जनजागरूकता अभियान संचालित किया जाना आवश्यक है।

अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने शिक्षा विभाग, पुलिस विभाग, स्वास्थ्य विभाग एवं समाज कल्याण विभाग को समन्वित रूप से मादक पदार्थों के दुष्प्रभावों के प्रति जनजागरूकता अभियान संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में नियमित रूप से कार्यशालाएं, जागरूकता कार्यक्रम एवं संवाद सत्र आयोजित किए जाएं, ताकि छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्परिणामों एवं इससे बचाव के उपायों की जानकारी दी जा सके।

पुलिस विभाग को जनपद के नशा प्रभावित एवं संवेदनशील हॉटस्पॉट क्षेत्रों की जीआईएस मैपिंग करने के निर्देश दिए गए। साथ ही ऐसे क्षेत्रों की नियमित निगरानी करते हुए नशे के अवैध कारोबार एवं मादक पदार्थों के क्रय-विक्रय में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध प्रभावी एवं कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया। वहीं आबकारी विभाग को पोस्त की खेती पर प्रभावी प्रतिबन्ध हेतु सम्बन्धित क्षेत्रो में नियमित छापेमारी के निर्देश दिए गए।

अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने कहा कि नशे के कारोबार से जुड़े नेटवर्क पर कार्रवाई के साथ-साथ नशे की गिरफ्त में आए व्यक्तियों को चिन्हित कर आवश्यकतानुसार स्वास्थ्य एवं सामाजिक पुनर्वास से संबंधित सहायता उपलब्ध कराने की दिशा में भी विभागीय समन्वय से कार्य किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनपद में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान को निरंतर, प्रभावी एवं परिणामोन्मुख बनाया जाए।

उन्होंने सभी संबंधित विभागों को अपने-अपने स्तर पर की जा रही कार्रवाई एवं जनजागरूकता कार्यक्रमों की नियमित समीक्षा करने तथा आपसी समन्वय से ठोस कार्ययोजना के आधार पर कार्य करने के निर्देश दिए।

बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 मनोज कुमार शर्मा, पुलिस क्षेत्राधिकारी अंकित कंडारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी दीपांकर घिल्डियाल, आबकारी निरीक्षण शिव प्रसाद व्यास सहित शिक्षा, पुलिस, स्वास्थ्य, आबकारी एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

You Might Also Like

उत्तराखंड में मतदाता सूची को लेकर विशेष अभियान, 8 से 10 अक्टूबर तक बूथों पर लगेंगे कैंप

संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री

PM मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे, सीएम धामी ने काशी विश्वनाथ मंदिर में की विशेष पूजा

देहरादून : अपराध घटित होने पर पुलिस की तय हो जवाबदेही – धस्माना

डीएम डॉ. आशीष चौहान व पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी ने किया शरदोत्सव-2026 का शुभारंभ

TAGGED: Dehradun news uttrakhand news
Aarti Verma September 9, 2026 September 9, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article कुत्तों के झुंड के हमले में 33 भेड़ों की मौत, पीड़ित पशुपालक से मिले धीरेंद्र पंवार
Next Article 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान, कार्यशाला में कार्यक्रमों की रूपरेखा तय
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Latest News

उत्तराखंड में मतदाता सूची को लेकर विशेष अभियान, 8 से 10 अक्टूबर तक बूथों पर लगेंगे कैंप
उत्तराखंड October 7, 2026
संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री
उत्तराखंड October 7, 2026
PM मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे, सीएम धामी ने काशी विश्वनाथ मंदिर में की विशेष पूजा
उत्तराखंड October 7, 2026
देहरादून : अपराध घटित होने पर पुलिस की तय हो जवाबदेही – धस्माना
उत्तराखंड October 7, 2026
डीएम डॉ. आशीष चौहान व पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी ने किया शरदोत्सव-2026 का शुभारंभ
उत्तराखंड October 6, 2026
Bebak NewsBebak News
Follow US
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?