By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Bebak NewsBebak News
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान, कार्यशाला में कार्यक्रमों की रूपरेखा तय
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Bebak NewsBebak News
Aa
  • उत्तराखंड
  • आस्था
Search
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Bebak News > Blog > उत्तराखंड > 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान, कार्यशाला में कार्यक्रमों की रूपरेखा तय
उत्तराखंड

17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान, कार्यशाला में कार्यक्रमों की रूपरेखा तय

Aarti Verma
Last updated: 2026/09/09 at 12:31 PM
Aarti Verma
Share
2 Min Read
SHARE

सेवा कार्यों से अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेंगे भाजपा कार्यकर्ता- तडियाल

17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान, कार्यशाला में कार्यक्रमों की रूपरेखा तय

डोईवाला – भारतीय जनता पार्टी जिला ऋषिकेश के माजरी ग्रांट मंडल की ओर से मंगलवार को जिला कार्यालय भानियावाला में सेवा संकल्प अभियान को लेकर मंडल कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले सेवा, जनकल्याण और संगठन से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई। साथ ही कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

कार्यशाला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन सहित अभियान के तहत आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचकर सेवा कार्य करना और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाना है।

भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र तडियाल ने कहा कि कार्यकर्ताओं के लिए सेवा महज एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि संगठन की कार्यसंस्कृति का अभिन्न हिस्सा है। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले अभियान को मंडल स्तर पर प्रभावी ढंग से संचालित किया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सभी कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी करने का आह्वान किया।

मंडल अध्यक्ष रश्मि देवी ने कहा कि अभियान के तहत निर्धारित सभी कार्यक्रम कार्यकर्ताओं के सहयोग से सफल बनाए जाएंगे। सेवा, समर्पण और संगठन के भाव के साथ कार्यकर्ता जनसेवा के कार्यों में जुटेंगे।

कार्यशाला में मंडल महामंत्री पंकज रावत, ललित पंत, जिला किसान मोर्चा अध्यक्ष चंद्रभान पाल, मंडल महिला मोर्चा अध्यक्ष शोभा रावत, ग्राम प्रधान भारत नेगी, मधु देवी, रेखा, वैजयंती अधिकारी, हेमलता बोरा, आरती पांडे, हीरा थापा, जयंती कल्याण, वीरेंद्र बिजलवान, मनीष छेत्री सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

You Might Also Like

उत्तराखंड में मतदाता सूची को लेकर विशेष अभियान, 8 से 10 अक्टूबर तक बूथों पर लगेंगे कैंप

संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री

PM मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे, सीएम धामी ने काशी विश्वनाथ मंदिर में की विशेष पूजा

देहरादून : अपराध घटित होने पर पुलिस की तय हो जवाबदेही – धस्माना

डीएम डॉ. आशीष चौहान व पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी ने किया शरदोत्सव-2026 का शुभारंभ

TAGGED: Dehradun news uttrakhand news, Doiwala
Aarti Verma September 9, 2026 September 9, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article नशे के हॉटस्पॉट क्षेत्रों की जीआईएस मैपिंग कर प्रभावी कार्रवाई के निर्देश…
Next Article स्वच्छता, स्वास्थ्य, नवाचार और जनभागीदारी से जुड़ी होंगी विभिन्न गतिविधियां
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Latest News

उत्तराखंड में मतदाता सूची को लेकर विशेष अभियान, 8 से 10 अक्टूबर तक बूथों पर लगेंगे कैंप
उत्तराखंड October 7, 2026
संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री
उत्तराखंड October 7, 2026
PM मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे, सीएम धामी ने काशी विश्वनाथ मंदिर में की विशेष पूजा
उत्तराखंड October 7, 2026
देहरादून : अपराध घटित होने पर पुलिस की तय हो जवाबदेही – धस्माना
उत्तराखंड October 7, 2026
डीएम डॉ. आशीष चौहान व पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी ने किया शरदोत्सव-2026 का शुभारंभ
उत्तराखंड October 6, 2026
Bebak NewsBebak News
Follow US
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?