By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Bebak NewsBebak News
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: पुलिस थाना, चौकियों में एक साथ बजेंगे लांग रेंज इमरजेंसी सायरन, पैनिक की नहीं कोई बात,
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Bebak NewsBebak News
Aa
  • उत्तराखंड
  • आस्था
Search
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Bebak News > Blog > उत्तराखंड > पुलिस थाना, चौकियों में एक साथ बजेंगे लांग रेंज इमरजेंसी सायरन, पैनिक की नहीं कोई बात,
उत्तराखंड

पुलिस थाना, चौकियों में एक साथ बजेंगे लांग रेंज इमरजेंसी सायरन, पैनिक की नहीं कोई बात,

Aarti Verma
Last updated: 2025/09/05 at 12:03 PM
Aarti Verma
Share
5 Min Read
SHARE

 

जिला प्रशासन द्वारा देहरादून सिटी में स्थापित 13 आधुनिक लांग रेंज इमरजेंसी सायरन का मुख्यमंत्री करेंगे उद्घाटन

पुलिस थाना, चौकियों में एक साथ बजेंगे लांग रेंज इमरजेंसी सायरन, पैनिक की नहीं कोई बात,

देहरादून की धड़कन ऐतिहासिक धरोहर घंटाघर सौन्दर्यीकरण, 04 स्थानों पर स्थापित हिलांस आउलेट और बच्चों को भिक्षा से शिक्षा में प्रवेश कार्याे का भी होगा लोकापर्णं।

सीएम के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन तैयारियों में जुटा, डीएम ने कार्यक्रम स्थलों पर तैयारियों का लिया जायजा।

देहरादून : 5 सितंबर,2025,
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार को सायं 6ः00 बजे डालनवाला थाने से आपातकालीन परिस्थितियों के लिए जिला प्रशासन द्वारा देहरादून सिटी में विभिन्न स्थानों पर लगाए गए 13 आधुनिक लांग रेंज इमरजेंसी सायरन का उद्घाटन करेंगे। वहीं सांय 6ः30 बजे घंटाघर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री स्मार्ट सिटी के अंतर्गत देहरादून घंटाघर सौंदर्यीकरण और देहरादून क्लेक्ट्रेट, कोरोनेशन अस्पताल, गुच्चुपानी व आईएसबीटी में स्थापित 04 आधुनिक हिलांस कैंटीन के साथ ही बाल भिक्षावृत्ति निवारण अंतर्गत बच्चों को भिक्षा से शिक्षा में प्रवेश कार्याे का लोकार्पण भी करेंगे।

मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर देहरादून जिला प्रशासन तैयारियों में जुटा है। जिलाधिकारी सविन बंसल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने शुक्रवार को डालनवाला थाना और घंटाघर दोनों स्थानों पर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को समय से सभी व्यवस्थाएं चाक चौबंद करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि देहरादून में आपातकालीन परिस्थितियों के लिए प्रथम चरण में 13 आधुनिक लांग रेंज इमरजेंसी सायरन लगाए गए हैं, जिनका उद्देश्य नागरिकों को तुरंत चेतावनी देना है। इन सायरनों को पुलिस चौकियों में स्थापित किया गया है और ये विभिन्न स्थानों पर 8 से 16 किलोमीटर तक की दूरी तक आवाज पहुंचा सकते हैं। इनका मुख्य काम आपदा की स्थिति में लोगों को सचेत करना है, ताकि वे सुरक्षित स्थानों पर जा सकें। मुख्यमंत्री शनिवार की सायं 6ः15 बजे डालनवाला थाने में आयोजित कार्यक्रम में रिमोट कंट्रोल से इन सभी 13 आधुनिक लांग रेंज सायरन का एक साथ उद्घाटन करेंगे। इस दौरान देहरादून सिटी के सभी स्थानों पर एक साथ सायरन की तीखी आवाज सुनाई देगी। सायरन की आवाज से लोगों में पैनिक न हो इसके लिए लोगों को पहले ही इसकी जानकारी दी गई है। उन्होंने बताया कि देहरादून सिटी में पहले चरण में 04 स्थानों पर थाना ऋषिकेश, प्रेमनगर, क्लेमेंटाउन और रायपुर में 16 किलोमीटर रेंज के सायरन लगाए गए है। जबकि थाना डालनवाला, पल्टन बाजार, राजपुर, पटेल नगर, नेहरू कॉलोनी, कैंट, वसंत विहार, पुलिस चौकी बिन्दाल और पुलिस लाइन रेसकोर्स में 08 किलोमीटर रेंज के 09 सायरन लगाए गए है। जिलाधिकारी ने कहा कि दूसरे चरण में विकासनगर, डोईवाला, ऋषिकेश, चकराता एवं अन्य सिटी क्षेत्रों में भी आधुनिक लांग रेंज सायरन लगाने की योजना है।

जिलाधिकारी ने कहा कि शनिवार को सायं 6ः30 बजे दूसरा कार्यक्रम घंटाघर में आयोजित होगा। इस कार्यक्रम में मा0 मुख्यमंत्री स्मार्ट सिटी के अंतर्गत देहरादून घंटाघर के सौंदर्यीकरण कार्यों और देहरादून क्लेक्ट्रेट, कोरोनेशन अस्पताल, गुच्चुपानी व आईएसबीटी में स्थापित 04 आधुनिक हिलांस कैंटीन के साथ ही बाल भिक्षावृत्ति निवारण अंतर्गत बच्चों को भिक्षा से शिक्षा में प्रवेश कार्याे का लोकार्पण करेंगे।

देहरादून की धड़कन, ऐतिहासिक घंटाघर को जिला प्रशासन द्वारा स्मार्ट सिटी के अंतर्गत इसकी पारंपरिक शैली को बनाए रखते हुए घंटाघर के आसपास बगीचे, रंगीन फव्वारे और हाई बीम लाइटिंग लगाई गई है। जिससे ऐतिहासिक घंटाघर शहर की एक प्रमुख धरोहर के रूप में और भी आकर्षक दिखने लगा है।


जिलाधिकारी ने कहा कि नागरिकों की सुविधा के लिए जिला प्रशासन द्वारा स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से देहरादून क्लेक्ट्रेट, कोरोनेशन अस्पताल, गुच्चुपानी व आईएसबीटी में आधुनिक हिलांस कैंटीन संचालित जा रही है। जिससे कई लोगों को स्वरोजगार से जोड़ा गया है। जिलाधिकारी ने कहा कि इन आउटलेट में हैंडीक्राफ्ट सामान के साथ ही पहाड़ी उत्पाद और मिलेड व्यंजन उपलब्ध कराया जा रहा है। जिससे लोगों के बीच अच्छी खासी डिमांड देखने को मिल रही और स्वयं सहायता समूहों सहित कई लोगों को अच्छा स्वरोजगार मिल रहा है। भिक्षावृत्ति निवारण कार्यक्रम के अंतर्गत अब तक करीब 56 बच्चों को भिक्षावृत्ति से मुक्त कराकर शिक्षा में प्रवेश दिलाया गया है। इन सभी कार्यक्रमों का शनिवार को मुख्यमंत्री जनता को समर्पित करेंगे।

 

इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह, मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, अपर जिलाधिकारी (वि.रा.) केके मिश्रा, सिटी मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह, एसडीएम हरिगिरी सहित टेंट, बैरिकेडिंग एवं विभिन्न व्यवस्थाओं से जुड़े विभागों के नोडल अधिकारी मौजूद थे।

You Might Also Like

मिठाई की ट्रे पर निर्माण और एक्सपायरी डेट लिखना अनिवार्य, खाद्य विभाग की 27 दुकानों पर जांच

79वें निरंकारी संत समागम में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, सतगुरु माता सुदीक्षा जी ने दिया प्रेम और जागृति का संदेश…

लालकुआं में स्कूटी-कैंटर की भीषण भिड़ंत, दो युवकों की दर्दनाक मौत

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुंजी में आदि कैलाश परिक्रमा रन-2.0 में किया प्रतिभाग, विजेता धावकों को किया पुरस्कृत

महिला आयोग अध्यक्ष ने एसपी जया बलूनी से वार्ता कर दिए त्वरित व कठोरतम कार्रवाई के निर्देश

TAGGED: Chief Minister Pushkar Singh Dhami, Dehradun news uttrakhand news, Dm savin bansal, Ssp dehradun
Aarti Verma September 5, 2025 September 5, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article चहुमुखी विकास को लक्ष्य बनाएं नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधि : रेखा आर्या
Next Article कालेश्वर में ट्रक खाई में गिरा, चालक की मौत, एक घायल
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Latest News

मिठाई की ट्रे पर निर्माण और एक्सपायरी डेट लिखना अनिवार्य, खाद्य विभाग की 27 दुकानों पर जांच
उत्तराखंड October 26, 2026
79वें निरंकारी संत समागम में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, सतगुरु माता सुदीक्षा जी ने दिया प्रेम और जागृति का संदेश…
उत्तराखंड October 26, 2026
लालकुआं में स्कूटी-कैंटर की भीषण भिड़ंत, दो युवकों की दर्दनाक मौत
उत्तराखंड October 26, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुंजी में आदि कैलाश परिक्रमा रन-2.0 में किया प्रतिभाग, विजेता धावकों को किया पुरस्कृत
उत्तराखंड October 25, 2026
चकराता में प्रीतम सिंह के किले पर भाजपा की नजर, बॉबी पंवार की एंट्री से 2027 का मुकाबला दिलचस्प
breaking October 25, 2026
Bebak NewsBebak News
Follow US
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?