By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Bebak NewsBebak News
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: चहुमुखी विकास को लक्ष्य बनाएं नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधि : रेखा आर्या
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Bebak NewsBebak News
Aa
  • उत्तराखंड
  • आस्था
Search
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Bebak News > Blog > उत्तराखंड > चहुमुखी विकास को लक्ष्य बनाएं नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधि : रेखा आर्या
उत्तराखंड

चहुमुखी विकास को लक्ष्य बनाएं नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधि : रेखा आर्या

Aarti Verma
Last updated: 2025/09/05 at 10:18 AM
Aarti Verma
Share
2 Min Read
SHARE

चहुमुखी विकास को लक्ष्य बनाएं नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधि : रेखा आर्या

अल्मोड़ा जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्यों ने ली शपथ

अल्मोड़ा, 5 सितंबर, शुक्रवार को अल्मोड़ा जिला पंचायत कार्यालय में नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष हेमा गैडा और जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह नेगी ने शपथ ग्रहण की। इनके अलावा जनपद में सभी निर्वाचित जिला पंचायत सदस्यों ने भी शपथ ली।

जिला पंचायत कार्यालय में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में जिलाधिकारी आलोक पांडे ने जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके बाद नवनियुक्त जिला पंचायत अध्यक्ष हेमा गैड़ा ने सभी सदस्यों को शपथ ग्रहण कराई।

 

इस अवसर पर कार्यक्रम की मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों के विकास में जिला पंचायत की महत्वपूर्ण भूमिका होने वाली है इसलिए नवनिर्वाचित प्रतिनिधि अपने नए दायित्व को पूरी जिम्मेदारी और गंभीरता से निभाएं।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को विकास कार्यों के लिए जहां आवश्यक हो वहां उनके पूरे सहयोग और समर्थन का भरोसा दिलाया।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में प्रदेश की जनता ने एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी का जोर-जोर से समर्थन किया और इसी के चलते प्रदेश के ज्यादातर जनपदों में भाजपा को बड़ी जीत मिली।

इस अवसर पर जागेश्वर विधायक मोहन सिंह महरा, जिला अध्यक्ष महेश नयाल, प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा, पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ चौहान, अल्मोड़ा मेयर अजय वर्मा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पार्वती मेहरा, रानीखेत जिला अध्यक्ष घनश्याम भट्ट, जिला पंचायत सदस्य भुवन जोशी, त्रिलोक रावत, नीमा आर्या, हिमानी कुंडू आदि उपस्थित रहे।

You Might Also Like

मुख्यमंत्री ने कहा, उत्तराखंड में पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया से 35 हजार से अधिक युवाओं को मिली सरकारी नौकरी

मुख्यमंत्री की घोषणा: पीआरडी जवानों का बढ़ेगा मानदेय, प्रत्येक ग्राम पंचायत में बनेगा मुख्यमंत्री खेल क्लब

छात्रावासों में डिजिटल क्लासरूम और आधुनिक लाइब्रेरी से हाईटेक होगी शिक्षा

‘स्वच्छता अभियान 6.0’ के अंतर्गत केंद्रीय संचार ब्यूरो, देहरादून ने पर्यावरण मित्रों को किया सम्मानित

बच्चों की सुरक्षा के लिए स्कूल में बनेगा शिक्षक पैनल, दो महिला और दो पुरुष शिक्षक होंगे शामिल

TAGGED: Dehradun news uttrakhand news, Minister rekha aarya
Aarti Verma September 5, 2025 September 5, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article चारधाम यात्रा कल से होगी पुनः प्रारंभ, मौसम में सुधार के बाद प्रशासन ने दी अनुमति
Next Article पुलिस थाना, चौकियों में एक साथ बजेंगे लांग रेंज इमरजेंसी सायरन, पैनिक की नहीं कोई बात,
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Latest News

मुख्यमंत्री ने कहा, उत्तराखंड में पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया से 35 हजार से अधिक युवाओं को मिली सरकारी नौकरी
उत्तराखंड October 31, 2026
मुख्यमंत्री की घोषणा: पीआरडी जवानों का बढ़ेगा मानदेय, प्रत्येक ग्राम पंचायत में बनेगा मुख्यमंत्री खेल क्लब
उत्तराखंड October 31, 2026
छात्रावासों में डिजिटल क्लासरूम और आधुनिक लाइब्रेरी से हाईटेक होगी शिक्षा
उत्तराखंड October 30, 2026
‘स्वच्छता अभियान 6.0’ के अंतर्गत केंद्रीय संचार ब्यूरो, देहरादून ने पर्यावरण मित्रों को किया सम्मानित
उत्तराखंड October 30, 2026
बच्चों की सुरक्षा के लिए स्कूल में बनेगा शिक्षक पैनल, दो महिला और दो पुरुष शिक्षक होंगे शामिल
उत्तराखंड October 30, 2026
Bebak NewsBebak News
Follow US
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?