By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Bebak NewsBebak News
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: 14 अप्रैल को प्रधानमंत्री के जनपद भ्रमण की तैयारियां तेज, डीएम ने दिए सख्त निर्देश…
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Bebak NewsBebak News
Aa
  • उत्तराखंड
  • आस्था
Search
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Bebak News > Blog > उत्तराखंड > 14 अप्रैल को प्रधानमंत्री के जनपद भ्रमण की तैयारियां तेज, डीएम ने दिए सख्त निर्देश…
उत्तराखंड

14 अप्रैल को प्रधानमंत्री के जनपद भ्रमण की तैयारियां तेज, डीएम ने दिए सख्त निर्देश…

Aarti Verma
Last updated: 2026/04/08 at 1:56 PM
Aarti Verma
Share
3 Min Read
SHARE

प्रधानमंत्री के भ्रमण कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर; डीएम ने रेखीय विभागों के अधिकारी संग की समीक्षा बैठक

14 अप्रैल को प्रधानमंत्री के जनपद भ्रमण की तैयारियां तेज, डीएम ने दिए सख्त निर्देश

देहरादून : 08 अप्रैल 2026, प्रधानमंत्री के दिनांक 14 अप्रैल 2026 को प्रस्तावित जनपद भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत जिला प्रशासन पूर्ण रूप से अलर्ट मोड पर कार्य कर रहा है। कार्यक्रम की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं के संबंध में जिलाधिकारी सविन बसंल द्वारा ऋषिपर्णा सभागार, कलेक्ट्रेट में एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित कर संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। मा० प्रधानमंत्री द्वारा 14 अप्रैल 2026 को गणेशपुर, सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस हाईवे का लोकार्पण किया जाना प्रस्तावित है। उक्त कार्यक्रम के उपरांत प्रधानमंत्री सड़क मार्ग से जनपद स्थित कार्यक्रम स्थल गढ़ीकैंट पहुंचेंगे।

जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि संपूर्ण सड़क मार्ग पर लोक निर्माण विभाग पुलिस विभाग के समन्वय से बैरिकेडिंग की व्यवस्था सुनिश्चित करेगा। पुलिस विभाग को सुदृढ़ सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा एमडीडीए को मार्ग एवं आसपास के क्षेत्रों के सौंदर्यीकरण के निर्देश दिए गए। नगर निगम को सड़क मार्ग एवं कार्यक्रम स्थल पर व्यापक सफाई व्यवस्था, मोबाइल शौचालय एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं समयबद्ध रूप से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया गया कि सड़क मार्ग एवं कार्यक्रम स्थल पर पर्याप्त चिकित्सा टीमों की तैनाती सुनिश्चित की जाए।

जिलाधिकारी द्वारा कार्यक्रम स्थल पर मंच निर्माण, बैठने की समुचित व्यवस्था, पार्किंग, प्रवेश एवं निकास द्वार, गणमान्य व्यक्तियों एवं आमजन के लिए सुव्यवस्थित बैठक व्यवस्था तथा यातायात प्लान की विस्तृत समीक्षा की गई। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को समयबद्ध एवं गुणवत्ता पूर्ण कार्य निष्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त मुख्य विकास अधिकारी को कार्यक्रम हेतु जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।


बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, अपर मुख्य नगर आयुक्त नगर निगम प्रवीण कुमार, अपर जिलाधिकारी के.के. मिश्रा, अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी स्मार्ट सिटी लिमिटेड तीरथपाल सिंह, पुलिस अधीक्षक नगर प्रमोद कुमार, संयुक्त मजिस्ट्रेट राहुल आनंद, नगर मजिस्ट्रेट प्रत्युष सिंह, उप जिलाधिकारी हरिगिरि, अपूर्वा सिंह एवं कुमकुम जोशी, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मनोज कुमार शर्मा, निदेशक ग्राम्य विकास अभिकरण विक्रम सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी के.के. अग्रवाल, जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार, संभागीय परिवहन अधिकारी दीपक सैनी सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

You Might Also Like

महिला आयोग अध्यक्ष ने एसपी जया बलूनी से वार्ता कर दिए त्वरित व कठोरतम कार्रवाई के निर्देश

केदारनाथ-यमुनोत्री में बीमार श्रद्धालुओं के लिए देवदूत बनी SDRF, दुर्गम रास्तों से सुरक्षित पहुंचाया अस्पताल

सड़कों के निर्माण की नई पहल, स्टेज-2 के कार्यों को मिलेगी प्राथमिकता: महाराज

बिग न्यूज़ : 104 घरेलू गैस सिलेंडर सहित कुल 94 घरेलू एवं व्यावसायिक गैस सिलेंडर जब्त…

एडीएम के.के. मिश्रा ने ग्रामीणों से किया सीधा संवाद, 18 शिकायतें प्राप्त; अधिकांश का मौके पर निस्तारण

TAGGED: Dehradun news uttrakhand news, Dm savin bansal, Pm modi
Aarti Verma April 8, 2026 April 8, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article चारधाम यात्रा को लेकर देहरादून में प्रशासनिक तैयारियां पूरी, 9 जोन, 23 सेक्टरों में जिम्मेदारियां तय,
Next Article दून में प्रथमबार डायग्नोस्टिक सेंटर के जनसुरक्षा मानकों पर खरे उतरने पर हो रही अब अनुमति
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Latest News

महिला आयोग अध्यक्ष ने एसपी जया बलूनी से वार्ता कर दिए त्वरित व कठोरतम कार्रवाई के निर्देश
उत्तराखंड October 24, 2026
केदारनाथ-यमुनोत्री में बीमार श्रद्धालुओं के लिए देवदूत बनी SDRF, दुर्गम रास्तों से सुरक्षित पहुंचाया अस्पताल
उत्तराखंड October 24, 2026
सड़कों के निर्माण की नई पहल, स्टेज-2 के कार्यों को मिलेगी प्राथमिकता: महाराज
उत्तराखंड October 24, 2026
बिग न्यूज़ : 104 घरेलू गैस सिलेंडर सहित कुल 94 घरेलू एवं व्यावसायिक गैस सिलेंडर जब्त…
उत्तराखंड October 24, 2026
एडीएम के.के. मिश्रा ने ग्रामीणों से किया सीधा संवाद, 18 शिकायतें प्राप्त; अधिकांश का मौके पर निस्तारण
उत्तराखंड October 23, 2026
Bebak NewsBebak News
Follow US
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?